टीवी चैनलों के लिए गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली। मुंबई हमलों की कवरेज को लेकर विवाद में आने के बाद अब न्यूज ब्रोडकास्टर एसोसिएशन [एनबीए] ने भी इलेक्ट्रानिक मीडिया को निशाने पर लेते हुए उनके लिए गाइडलाइन जारी की है। एनबीए ने बिना दिनांक के पुराने फुटेज को दिखाने पर रोक लगा दी है तथा ऐसे दृश्यों को भी दिखाने से मना किया है जो किसी व्यक्ति को विचलित करें।
एनबीए के अनुसार आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान चैनलों को न तो सुरक्षा बलों की गतिविधियों और न ही पीडि़तों की स्थिति का सीधा प्रसारण दिखाना चाहिए ठीक इसी तरह ऐसी कोई खबर भी नहीं दिखानी चाहिए, जिससे आतंकियों को फायदा हो। आतंकियों द्वारा बंधक बनाए जाने की स्थिति में चैनलों को बंधकों की संख्या बताने से भी परहेज करना चाहिए।
इन दिशा निर्देशों की घोषणा करते हुए जस्टिस जेएस वर्मा ने कहा कि टीवी चैनलों के दिशा-निर्देश की दिशा में यह पहला कदम है।
Posted in: | Posted by :